13जेएनडी12: विजेता खिलाड़ी गोल्ड मेडल के साथ। संवाद
जुलाना। चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी के एथलेटिक्स खिलाडी सोनू शर्मा ने 22 वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर स्कूल, गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
नौ से 13 जनवरी तक गोवा के पणजी में आयोजित नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर रेस में सबसे तेज धावक के रूप में सोनू शर्मा ने परचम लहराया। जुलाना हल्के के ब्राह्मणवास गांव में किसान हंसराज शर्मा के अरमानो पर पंख लगाने वाला सोनू पैरा ओलंपिक तक जाने का मादा रखता है।
खेल स्कूल निडानी की चेयरपर्सन कृष्णा मलिक ने कहा कि स्कूल पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा की संस्था के खिलाड़ियों का हमेशा प्रयास रहता है की समय समय पर देश का सम्मान बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं है। जो युवा पूरी तरह स्वस्थ जो अपने भविष्य के बारे में कुछ नहीं सोचते वो सोनू जैसे बच्चों से प्रेरणा लेकर भविष्य बना सकते हैं।
संस्था के सभी खिलाड़ी देश व प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने कहा की हमें पूरा विश्वास है की सोनू भविष्य में ओलम्पिक में भी अपने गोल्ड मेडल हासिल करेगा। सभी छात्रों को विद्यालय में होने वाली खेलकूद की गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेना चाहिए। संस्था के प्रवक्ता आनंद लाठर ने कहा कि गांव पहुंचने पर विजेता खिलाड़ी का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था चेयरपर्सन कृष्णा मलिक ने पूर्व सरपंच दलीप सिंह मलिक, संस्था सचिव रणधीर सिंह श्योराण, डायरेक्टर सुखबीर सिंह पंघाल, संस्थाओं के प्राचार्या पूनम श्योराण, दीपक शर्मा, प्रशिक्षक श्रवण, कोच जसवंत नरेश पहलवान को बधाई दी।