फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामराये तीर्थ के घाट पर एक माह में दूसरी बार धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रामराये गांव स्थित धार्मिक तीर्थ पर एक बार फिर विस्फोट होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। एक माह में यहां दूसरी बार प्रेशर कुकर में विस्फोटक डालकर धमाका किया गया है। इससे पहले 21 मार्च को भी इसी प्रकार धमका किया गया था। इस बार दो प्रेशर कुकर में धमका किया गया, लेकिन एक प्रेशर कुकर में विस्फोट हुआ और दूसरा असफल रहा। पुलिस के अनुसार धमाके में सल्फर नाइट्रेट और अन्य सामग्री का प्रयोग किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को त्रयोदशी होने के कारण तीर्थ पर श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इस दिन तीर्थ पर मरे हुए लोगों के कपड़ों का विसर्जन किया जाता है। सुबह सवा पांच बजे तीर्थ में करीब 100 लोग स्नान कर रहे थे, तभी धमाका हो गया। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। विस्फोट के बार में तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस व फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेज दिया। वहीं सीआईए प्रभारी विरेंद्र खर्ब ने भी मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि धमाके के लिए खेतों से आवारा पशुओं को भगाने में प्रयोग होने वाले गंधक (सल्फर नाइट्रेट) का प्रयोग किया गया है। धमका करने वाले लोगों के बार में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें