फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों ने मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
धरने पर बैठे आउटसोर्स कर्मियों ने एसडीएम से की मुलाकात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। कई महीने से वेतन मिलने के कारण पांच दिन से नागरिक अस्पताल में धरना दे रहे आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों ने वेतन दिलाने की मांग को लेकर उपमंडल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम प्रद्युमन को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि नौ महीने से वो नागरिक अस्पताल में आउटसोसिंग के तहत काम कर रहे हैं। अब तक कई महीनों का उनको वेतन नहीं दिया जा रहा है। अप्रैल में बच्चों का दाखिला स्कूलों में करवाने हैं तो अनेकों खर्च घर में होते हैं, जिनको लेकर उन्हें उधार लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुखबीर डूमरखां ने कहा कि वो नौ महीने से निरंतर अस्पताल में अपनी ड्यूटी दे रहे हैं। यहां पर आउटसोर्स से लगने के बाद से आज तक उनको वेतन नहीं दिया गया है। कब तक बिना वेतन के वो काम करेंगे। जब वो काम निरंतर कर रहे हैं तो उनको वेतन भी समय पर देना चाहिए। वेतन न मिलने के चलते पांच दिनों से वो अस्पताल प्रांगण में मजबूरी में काम छोड़कर धरना दे रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि वेतन क्यों नहीं मिल रहा है, इसको लेकर वो स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत करेंगे। आउटसोर्स पर लगे कर्मचारियों को उनका वेतन दिलाया जाएगा। इस इस मौके पर सुमित, धर्मबीर, जस्सी, अनूप, सुमित, रेखा, संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें