फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: भाजपा ने जीता सता का सेमीफाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद में पहली बार खिला कमल, पहले तीन राउंड में लड़खड़ाने के बाद तेज दौड़े डॉ. मिड्ढा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। इनेलो विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा के निधन के बाद खाली हुई जींद विधानसभा सीट पर 28 जनवरी को हुए उपचुनाव पर प्रदेशभर के लोगों की नजरें थीं। वीरवार दोपहर बाद चुनाव का परिणाम भी आ गया। इसके साथ ही जींद में पहली बार भाजपा का कमल खिल गया। भाजपा के उम्मीदवार डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला को हराकर अपने पिता की विरासत को बरकरार रखी। इससे पहले दो बार डॉ. कृष्ण मिड्ढा के पिता डॉ. हरिचंद मिड्ढा इनेलो से जींद के विधायक रहे हैं। डॉ. कृष्ण मिड्ढा पहले तीन राउंड में जरूर लड़खड़ाए थे, मगर उसके बाद उन्होंने जब बढ़त बनाई तो कोई भी विरोधी उनके पास तक नहीं पहुंच पाया और उन्होंने जींद के राजनीतिक इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पहले राउंड में हुई 10850 मतों की गिनती में डॉ. कृष्ण मिड्ढा को 2835 मत मिले, जबकि जेजेपी के दिग्विजय चौटाला को 3639 वोट। वहीं कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 2169 वोट मिले। इस राउंड में जेजेपी के दिग्विजय चौटाला को 804 मतों की बढ़त मिली। दूसरे राउंड में भी जेजेपी को 4253 मत मिले, जबकि भाजपा को 3719 वोट मिले। इस राउंड में कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला को 1754 मत मिले। इस राउंड में भी जेजेपी के दिग्विजय चौटाला 534 मतों से आगे रहे और दो राउंड में बढ़त का आंकड़ा 1338 तक पहुंच गया। इसी प्रकार तीसरे राउंड में भी जेजेपी को 538 मतों की बढ़त मिली। तीसरे राउंड में जेजेपी को 3334, भाजपा को 2796 और कांग्रेस को 1890 वोट मिले। तीन राउंड में जेजेपी की लीड 1876 मतों तक पहुंच गई। इसके बाद भाजपा का ग्राफ बढ़ने शुरू हुआ तो लगातार बढ़ता ही गया। चौथे राउंड की गिनती में उलटफेर शुरू हो गया और जेजेपी की लीड ध्वस्त हो गई। इस राउंड में जेजेपी के उम्मीदवार को महज 2217 मत मिले, जबकि भाजपा के उम्मीदवार को 6131 मत मिले। यहां भाजपा की लीड 3914 मतों की हो गई। पांचवें राउंड में भाजपा के डॉ. कृष्ण मिड्ढा को 5571 मत और दिग्विजय को 1872 मत मिले। छठे राउंड में भाजपा को 5360 और जेजेपी को 1057 मत मिले। सातवें राउंड में भाजपा को 2399 तथा जेजेपी को 3031 मत मिले। आठवें राउंड में भाजपा को 3369 और जेजेपी को 3467 मत मिले। यहां फिर से जेजेपी ने 98 अंकों की लीड ली, लेकिन अब भाजपा की बढ़त का आंकड़ा बहुत बड़ा हो चला था। इसके बावजूद भाजपा की बढ़त 9310 वोट की रही। नौवें राउंड में भाजपा के उम्मीदवार डॉ. कृष्ण मिड्ढा को 5381 व जेजेपी के दिग्विजय चौटाला को 2455 मत मिले। यहां फिर से भाजपा की लीड बनी और अंतराल 12236 मतों का हो गया। दसवें राउंड में भाजपा को 5163 और जेजेपी को 1521 मत मिले। 11वें राउंड में जेजेपी को 4110 मत मिले, जबकि भाजपा को 4192 मत मिले। 12वें राउंड में हालांकि जेजेपी को कुछ बढ़त मिली, लेकिन अब तक भाजपा की जीत का आंकड़ा काफी बढ़ चुका था। भाजप को 1950 मत मिले, जबकि जेजेपी को 4337 मत मिले। इस राउंड में भाजपा की लीड का आंकड़ा कम हुआ। 13वें राउंड में भी जेजेपी को 2338 मत मिले और भाजपा को 1700 वोट मिले। यहां तक पहुंचते-पहुंचते भाजपा 12935 मतों की लीड ले चुकी थी। इसके बाद हुई पोस्टल मतों की गिनती ने भाजपा की जीत कुछ मतों से कम कर दी। पोस्टल वोट में से भाजपा 12, कांग्रेस को दो और जेजेपी को 17 मिले। इससे भाजपा की जीत पांच मत कम होकर 12930 मतों की रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें