फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को पूरी करनी चाहिए किसानों की मांगे : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार पूरी करे किसानों की मांगें : हुड्डा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठियां व गोलियां चलाना भाजपा सरकार की सोच को दर्शाता है। सरकार को किसानों की मांगों को स्वीकार करना चाहिए और उनको मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन

क्षेत्र में बारिश के बाद बनी बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे हुड्डा ने कहा कि बरसात के पानी को निकालने में सरकार पूरी तरह विफल है। जुलाना में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में जलभराव से हालात दयनीय बनी हुई है। इस दौरान धर्मेंद्र ढुल व विधायक आनंद दांगी मौजूद रहे। पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सत्ता में आने से पहले भाजपा सरकार ने वायदा किया था कि स्वामीनाथ रिपोर्ट को लागू किया जाएगा। मगर सत्ता मिलते ही सरकार अपने किए सारे वायदे भूल गई हैं। सरकार की गलतियों की वजह से किसानों की खून-पसीने से उगाई गई हजारों एकड़ फसल पानी से बर्बाद हो गई है। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रस्ताव पास किया है कि दिल्ली में किसानों पर बरसाई गई गोलियां व लाठियों से घायल हुए किसानों को मुआवजा देना चाहिए। चार वर्ष पहले हरियाणा विकास के मामले में नंबर वन था, आज क्राइम में नंबर वन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें