फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसा देने वाली गर्मी के बीच बिजली कटों ने बिगाड़ी दिनचर्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। पिछले कुछ दिन से चल रही भयंकर गर्मी का प्रकोप बुधवार को भी जा रही रहा। तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया और हवा में 65 प्रतिशत उमस की मात्रा होने से उमस ने लोगों को जीना मुहाल किए रखा। भयंकर गर्मी के बीच बिजली के लगातार कटों से लोग परेशान रहे। अब बिजली निगम को भी बारिश से ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।
बुधवार को हालांकि 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली लेकिन हवा में 65 प्रतिशत उमस होने कारण लोगों का जीना मुहाल रहा। इसके साथ ही तेज धूप ने भी लोगों को झुलसाया। गर्मी और उमस के आगे पंखे व कूलर भी नाकाम साबित हो गए।
विज्ञापन

यूं चला बिजली कट का सिलसिला
गर्मी बढ़ने के साथ ही पिछले तीन-चार दिन से बिजली कटों की संख्या भी ओवरलोड के चलते बढ़ गई है। शहर के फीडर नंबर एक पर बुधवार रात 12 बजे ही बिजली कट गई और एक बजे बिजली शुरू हुई। इसके बाद सुबह तीन से चार बजे तक, सुबह छह से साढ़े छह बजे तक, सुबह आठ से 9:40 बजे तक और 11:45 से 12:00 बजे तक बिजली कटी। दोपहर बाद भी शाम छह बजे तक कुल चार बार बिजली के कट लगे। इसी प्रकार फीडर नंबर तीन पर रात दो से तीन बजे तक, सुबह पांच से छह बजे तक, सुबह 10:45 बजे से 11:45 बजे तक, दोपहर 12:30 से 02:00 बजे तक व चार बजे से पांच बजे तक कट लगे। फीडर नंबर चार पर रात तीन से 3:45 बजे तक, सुबह 10:10 से 11 बजे तक, दोपहर तीन से चार बजे तक कट लगे। फीडर नंबर पांच पर रात को एक से दो बजे तक, सुबह चार से पांच बजे तक, सुबह 9:40 से 10:45 बजे तक, दोपहर 12 से 1 बजे तक बिजली कटी।
बढ़ गई है मांग
करीब एक सप्ताह पहले तक 74 लाख यूनिट बिजली सप्लाई की जा रही थी। पिछले तीन दिन में निगम द्वारा 88 लाख यूनिट बिजली सप्लाई की जा रही रही है लेकिन फीडरों की संख्या कम होने के कारण ओवरलोड बढ़ रहा है। इससे लगातार कट लग रहे हैं। शहरी 132 केवी पावर हाउस में दो ट्रांसफार्मर हैं। दोनों ही रात-दिन ओवरलोड चल रहे हैं।
आज से राहत की उम्मीद
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के अनुसार वीरवार से मौसम में राहत का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार रात को या फिर वीरवार दिन में हल्की बारिश हो सकती है। इससे उमस से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बॉक्स
गर्मी व धान की रोपाई के सीजन के चलते मांग बढ़ गई है। बिजली की कमी नहीं है, लेकिन ओवरलोड होने के कारण कट लगते हैं। इसके लिए जिलेभर में फीडरों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
-एसके सिंह, एसई, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें