अमर उजाला ने पहले ही बता दिया था नगरपरिषद के आंकड़ों का गणित
सर्वसम्मति से चेयरमैन का हुआ चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
एक माह पहले अविश्वास प्रस्ताव पर उचाना नगरपालिका की चेयरमैन को हटाने के बाद बुधवार को नई चेयरमैन चेयरमैन का चुनाव किया गया। इसमें वार्ड नंबर 13 से पार्षद राजेश कुमारी को सर्वसम्मति से चेयरमैन चुना गया। अमर उजाला ने 28 जुलाई को ही उनके चेयरमैन बनने की संभावनाओं का समाचार प्रकाशित किया था।
उपमंडल कार्यालय में नपा भवन में नपा चेयरमैन के चुनाव में वार्ड नंबर 13 की पार्षद राजेश कुमारी को सर्वसम्मति से चेयरमैन चुन लिया गया। गौरतलब है कि 24 जुलाई को नपा चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास पारित होने के बाद चेयरमैन पद रिक्त था। बुधवार एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने पार्षदों का चुनाव करवाया। बैठक में सभी 13 पार्षद पहुंचे। चेयरमैन पद के लिए वार्ड नंबर तीन से पार्षद कमलेश देवी ने वार्ड नंबर 13 की पार्षद राजेश कुमारी का नाम प्रस्तावित किया। वार्ड नंबर दो के पार्षद विद्या सागर, वार्ड नंबर सात की सोनिया बंसल ने इस नाम का अनुमोदन किया। सभी पार्षदों ने हाथ उठा कर सर्वसम्मति से राजेश कुमारी को चेयरमैन चुने जाने पर अपनी सहमति जताई। इस मौके पर नपा सचिव आजाद सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुमित कुमार, वाइस चेयरमैन रणधीर पांचाल, विद्या सागर, कमलेश, विकास, वीना बंसल, रेखा रानी, सोनिया बंसल, रेखा देवी, शशि, नीलम, गुरमीत, मुकेश मौजूद रही।
चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के घर एकत्रित हुए पार्षद
चुनाव से पहले सभी पार्षद केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के डूमरखां कलां गांव स्थित आवास में नपा के सभी 13 पार्षद एकत्रित हुए। यहां से पार्षद बस में सवार हो गए। विधायक प्रेमलता सभी 13 पार्षदों के साथ उपमंडल कार्यालय में नपा कार्यालय पहुंची। यहां पर सर्वसम्मति से नपा चेयरमैन को लेकर राजेश कुमारी का नाम आने के बाद सभी पार्षदों ने अपनी सहमति जताने से चेयरमैन चुनाव को लेकर वोटिंग की जरूरत नहीं पड़ी। डॉ. किरण सिंह ने बताया कि चेयरमैन चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी प्रमुखता प्रबंध किए गए।
दूसरी बार बनी सर्वसम्मति
बीते साल 23 जून को नपा चेयरमैन पद को लेकर चुनाव हुआ था। विधायक प्रेमलता के प्रयासों से सभी पार्षदों द्वारा सर्वसम्मति से वीना बंसल को चेयरमैन चुना। चेयरमैन चुनने के बाद से ही पार्षद चेयरमैन के खिलाफ एक जुट होने लगे थे। 24 जुलाई को आए अविश्वास प्रस्ताव में 13 में से 10 पार्षदों ने पहुंच कर अविश्वास को पास कर दिया था। चेयरमैन पद रिक्त होने के बाद हुए चुनाव से पहले सभी पार्षदों ने विधायक प्रेमलता को चेयरमैन का नाम तय करने की जिम्मेदारी सौंप दी थी।
13 में से दस महिला पार्षद
प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित होने के चलते 13 पार्षदों में से दस महिला पार्षद हैं। अंदर जाते समय पार्षदों के मोबाइल फोन भी रखवा लिए गए ताकि कोई पार्षद किसी तरह से किसी से संपर्क नहीं कर सके। चुनाव परिणाम आने के बाद सर्वसम्मति से चेयरमैन बनी बनने वाली राजेश कुमारी के समर्थकों ने लड्डू बांट कर, गुलाल उड़ा, डीजे बजा कर जश्न मनाया। चुनाव के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तहसील कार्यालय में तैनात रहा। थाना प्रभारी मंदीप कुमार पुलिस बल के साथ चुनाव स्थान के स्थान पुलिस बल के साथ रहे।
सभी पार्षदों के साथ मिलकर बनाए विकास की प्लॉनिंग
विधायक प्रेमलता ने कहा कि जिस तरह से सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से चेयरमैन को चुना है उस तरह से वो मिलकर शहर के विकास को लेकर प्लॉनिंग बनाए ताकि शहर के जो कार्य रुके हुए हैं, वो शुरू हो सकें। विकास को लेकर धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। समान रूप से विकास करवाए। शहर में जो सबसे बड़ी समस्या हैं, उस का सबसे पहले समाधान करें। जहां गलियां कच्ची है वहां गलियों का निर्माण करवाएं।
सभी को साथ लेकर करेंगे शहर का विकास
चेयरमैन राजेश कुमारी ने कहा कि विधायक प्रेमलता के साथ-साथ जिस विश्वास से सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से उन्हें चुनने का काम किया है वो सभी के सहयोग से शहर के विकास को लेकर विकास की प्लॉनिंग बनाई जाएगी। सभी वार्डों में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। शहर के वार्डों में सबसे बड़ी समस्या सफाई को लेकर है। गलियों के निर्माण, सीवरेज के ओवर फ्लो होने सहित जो भी प्रमुख समस्याएं होगी उनका समाधान होगा। हर पार्षद के साथ मिलकर विकास को लेकर प्लॉनिंग बनाई जाएगी।