फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवीं के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। गांव उझाना के निकट भाखड़ा नहर में डूबने से सातवीं कक्षा के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। गढ़ी पुलिस के अनुसार उझाना निवासी बलराज ने बताया कि उसका 13 वर्षीय लड़का विजय मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद नहर पर गया था। जहां खेलते समय उसका पैर फिसल गया और नहर में गिर गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया और नहर में विजय की तलाश की। गोताखोरों ने तलाशी में विजय का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें