फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लिपिक पद पर नौकरी दिलाने के नाम लिए 9 लाख, अब आत्महत्या मामले में फंसाने की दी धमकी

Fri, 18 Aug 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। लिपिक पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति से नौ लाख रुपये हड़प लिए। अब वह आत्महत्या कर उसे इस मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ गांव निवासी सुरेश ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि उसकी गांव के ही प्रेम से जान पहचान है। प्रेम कुछ लोगों के साथ मिलकर सफीदों में अकादमी चलाता है। प्रेम ने उसे बताया कि उसकी अधिकारियों और नेताओं से अच्छी पहचान है और कई लोगों को नौकरी दिला चुका है। उसके झांसे में आकर उसने पुत्रवधू को लिपिक पद पर लगवाने के लिए कहा। इसके लिए प्रेम ने नौ लाख रुपये लिए। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगवाई। जब उसने राशि लौटने की बात कही तो आरोपी ने आत्महत्या कर उसे तथा उसके परिजनों को मुकदमे में फसाने की धमकी दी। जांच अधिकारी महीपाल ने बताया कि पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर प्रेम समेत कुछ अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें