जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में 86 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जुलाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने 61 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि 30 अप्रैल को दोपहर के समय, जब उसके परिजन घर के अंदर सो रहे थे, वह मकान के बाहर बने कमरे में अकेली थी। उसी दौरान गांव के ही आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।