जींद। नाबालिग लड़के से फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और जातिसूचक गालियां देने पर शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की मां की शिकायत पर संस्था के स्कूल अध्यापक समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपोलो रोड निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा निजी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। उसके सहपाठी के पिता विकास और चाचा दीपक ने उसके बेटे को फोन पर धमकाया और जातिसूचक गालियां दी।
अध्यापक हरिओम ने भी उनके बेटे को काफी परेशान करता है। परिजन मामले को लेकर एसपी से भी मिले थे, उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन परिजनों को दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद