फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी डॉलर भेजने के नाम पर पूर्व सैनिक से ठगे 815500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी डॉलर भेजने के नाम पर रोहतक रोड स्थित रामनगर कॉलोनी निवासी पूर्व सैनिक से 815500 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। अमेरिकी डॉलर भेजने वाली युवती ने पूर्व सैनिक को विश्वास दिलाने के लिए एक अन्य महिला को अपना परिजन बताकर बात करवाई और उससे पार्सल पर होने वाले खर्च की राशि मांगी। इस पर महाबीर ने महिला द्वारा बताए गए बैंक खाते में एक सितंबर से पांच सितंबर के मध्य 815500 रुपये डाल दिये। पुलिस ने महाबीर की शिकायत पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में रोहतक रोड स्थित रामनगर कॉलोनी निवासी महाबीर ने बताया कि उसके पास कुछ समय से एक युवती द्वारा फोन किया जा रहा था। उसने खुद को अमेरिका से बताया और उसके पास अमेरिकी डॉलर भेजने की बात कही। उन्होंने उसे बातों में लेने के लिए एक अन्य महिला से भी बात करवाई। दोनों ने उसे विश्वास दिलवाया कि वह उसके पास अमेरिकी डॉलर भेजना चाहती हैं। इसके लिए आपको पार्सल का खर्च देना होगा। इस पर वह उनकी बातों में आ गया और उसने अमेरिका से डॉलर मंगवा लिए। इसके लिए महिलाओं द्वारा बताए गए पार्सल पर खर्च आने वाली 815500 रुपये उनके द्वारा बताए गए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में डाल दिए। इसके बाद उनके पास न तो कोई पार्सल आया और न ही दोबारा उन महिलाओं ने बात की। जांच अधिकारी एएसआई भगवत दयाल ने बताया कि महाबीर की शिकायत पर दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें