फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट की पांच साल पुरानी समस्या का होगा समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। शहर के अर्बन इस्टेट के लोगों के लिए अच्छी खबर है। करीब पांच साल से टूटी सड़कों की समस्या का समाधान अब जल्द ही हो जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने 14 करोड़ की परियोजना तैयार की, इसके टेंडर कर दिए हैं। अब मुख्यालय से इसकी स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू की गई है। यहां से स्वीकृति होते ही सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा।
गौरतलब है कि अर्बन इस्टेट सहित, डिफेंस कॉलोनी व सेक्टर 11 की करीब 20 किलोमीटर लंबी सड़कें करीब पांच साल से बदहाल हैं। यहां की सड़कों की हालत को लेकर कई बार आंदोलन हो चुके हैं। ऐेसे में सीएम घोषणा के तहत अब सड़कों को सीसी ब्लॉक से बनाया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। अर्बन इस्टेट की सड़कों की हालत ऐसी बनी हुई है कि इनसे निकला मुश्किल हो गया है। आम कहावत हो चली है कि गाड़ी चलती है तो चारों में से एक पहिया गड्ढे में ही रहता है।
विज्ञापन

अर्बन इस्टेट की सड़कों का काम जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा परियोजना का शिलान्यास किया जा चुका है। फाइल मुख्यालय में गई हुई है। अगले सप्ताह तक इसको स्वीकृति मिल जाएगी और फिर काम शुरू हो जाएगा।
-पूनम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद।
हजारों की संख्या में हैं जानलेवा गड्ढे
कई सालों से सड़कों की हालात काफी खराब है। सड़कों पर हजारों की संख्या में जानलेवा गड्ढे बने हुए हैं। अगर जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाए तो कॉलोनी के लोगों के लिए बड़ी बात होगी। अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिलते आ रहे हैं।
-बेनिवाल, पार्षद।
बारिश के समय बाहर निकलना हुआ मुश्किल
अर्बन इस्टेट में सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए है। बारिश के समय गड्ढों में पानी भरने से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है। अगर प्रशासन व सरकार जल्द सड़कों का निर्माण करवा दें तो बहुत ही अच्छा कार्य होगा।
विज्ञापन

एडवोकेट देवेंद्र लौहान, अर्बन इस्टेट निवासी।
कई बार हो चुके हैं हादसे
सड़कों की हालात काफी खराब है। कभी की बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार गड्ढों के कारण सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। अगर सड़कें बनती हैं तो खुशी की बात है और इससे सड़क दुर्घटनाएं भी नहीं होंगी।
रेहमत, अर्बन इस्टेट निवासी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें