फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जमा पांच मुद्दे जन पार्टी की बुद्विजीवी प्रकोष्ठ की बैठक 22 जुलाई को करनाल में : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। दो जमा पांच मुद्दे जन पार्टी की बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक 22 जुलाई को करनाल में होगी। यह जानकारी पार्टी के आंदोलन अध्यक्ष सतबीर हुड्डा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनावों में सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी और प्रदेश में फैली अराजकता, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि करनाल में होने वाली पार्टी की प्रदेश स्तरीय बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक में राज सेवा को बदनाम होने से बचाने के लिए रणनीति तय की जाएगी। बैठक में हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज, आईएएस, आईपीएस, प्राचार्य और प्रशासन में उच्च पदों पर इमानदारी से काम कर चुके बुद्धिजीवी लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर रोहताश सिहंमार, जींद जिलाध्यक्ष सुमन श्योराण, सुनीता जांगड़ा, सीमा, संगीता, ममता, लक्ष्मी, पूजा और रेखा मौजूद रहीं।
इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे
सतबीर हुड्डा ने कहा कि वह जनता के बीच सबको फ्री शिक्षा देने, बेराजेगारी और भुखमरी को दूर करने, किसान को फसलों का उचित समर्थन मूल्य देने, किसानों को नहरी पानी खेती के लिए प्रर्याप्त मात्रा में देने, विदेशी निवेश के नाम पर देश को लूटने से बचाने, राजनीति में चल रहे भ्रष्टाचार को रोकने के मुद्दों को लेकर जाएंगे। प्रदेश में उनकी सत्ता बनने पर इन सभी वादों को पहली कलम से पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम, मंत्री और बड़े अधिकारियों की संपत्ति की होगी जांच
हुड्डा ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो अब तक प्रदेश को लूटने वालों की संपत्ति की जांच करवाई जाएगी। वह अब तक रहे सीएम, मंत्री, विधायकों और बड़े स्तर के अधिकारियों की संपत्ति की जांच करवाकर जनता के सामने उनके द्वारा लूटे गए धन को पेश करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें