फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर जलाने वाली फैक्टरी निकलने वाले धूएं से लोग परेशानी डीसी को शिकायत,

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। रधाना गांव के पास बनी टायर जलाने की फैक्टरी लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। इतना ही नहीं लोगों का आरोप है कि फैक्टरी से निकलने वाले कार्बन के कारण आसपास के खेतों में फसल भी खराब हो रही है। इसको लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने डीसी अमित खत्री को शिकायत की। डीसी के आदेश पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची तो फैक्टरी में नियमानुसार 17 कमियां मिलीं। इस पर फैक्टरी को नोटिया दिया गया है। इसके आधार पर अब प्रदूषण बोर्ड कार्रवाई करेगा।
डीसी से मिलने पहुंचे प्रदीप, जयनारायण, विनोद, अजय व भोलू ने कहा कि फैक्टरी से जहरीला व बदबूदार धुआं निकलता है। गांव के ओर धुआं आता है। खेत में काम करने के दौरान किसानों को बीमारी का खतरा रहता है। लोगों का कहना है कि इससे आसपास के क्षेत्र में एलर्जी जैसी समस्या आ रही है। ग्रामीणों ने डीसी से मांग की कि फैक्टरी को बंद करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिया गया है नोटिस
इस मामले में शिकायत आने के बाद फैक्टरी का दौरा किया है। इस दौरान स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) में कमियां मिली हैं। इससे काफी खतरनाक स्तर का प्रदूषण हो रहा है। आसपास के किसानों की फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। फैक्टरी की चिमनी के बजाय शेड और आसपास के क्षेत्र से अधिक धुआं निकल रहा है। ऐसे में फैक्टरी को नोटिस दिया गया है। एक सप्ताह में जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-विनय गिल, एसडीओ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें