फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना में बुजुर्ग महिला को बाथरुम में बंद कर लाखों रुपये के गहने लूटने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरे को पकड़ने के लिए दिल्ली रवाना हुई पुलिस की टीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। शुक्रवार को दिन-दहाड़े जुलाना के मैन बाजार के साथ एवं पार्टी पार्क होटल के सामने गली में एक बदमाश द्वारा लाखों रुपये लूटने के मामले में पुलिस लुटेरे वार्ड नंबर 5 निवासी अजमेर को पकड़ने के लिए दिल्ली रवाना हो गई। सीसीटीवी फुटेज में अजमेर की पहचान के बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस को सूचना मिली कि अजमेर बस में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो गया। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम भी दिल्ली रवाना हो गई है।
जुलाना निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां 60 वर्षीय कृष्णा शुक्रवार को घर में अकेली थी। तभी एक बदमाश उनके घर में आया और कृष्णा के बेटे मनोज के बारे में पूछने लगा। महिला ने कहा कि मनोज क्लीनिक में है। बदमाश ने महिला से कहा कि मनोज अंदर ही है। इसी दौरान बदमाश ने महिला को बंदूक दिखाकर बाथरूम में बंद कर दिया था और अलमारी से सोने की चैन, अंगूठी, हाथ के कड़े व कानों के बाले, गले का सोने का सैट व तीन लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया था। कृष्णा ने शोर मचाया तो एक पड़ोसी मौके पर पहुंचा, और महिला को बाथरूम से बाहर निकाला था। इसकी सूचना जुलाना पुलिस को दी गई थी। यह सब घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने गहने और नकदी चोरी के मामले में मामला दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। गुप्त सूचना के आधार पर कि बदमाश दिल्ली की तरफ रवाना हुआ है। पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने के लिए रवाना कर दी है। जल्द ही बदमाश सलाखों के पीछे होगा।
सुरेंद्र सिंह, जुलाना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें