फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल्ट्री व्यवसायी के मुंशी की हत्या का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिवार के लिए सरकारी नौकरी और मुआवजे की मांग को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
दो सप्ताह पहले नरवाना रोड पर पोल्ट्री व्यवसायी की हत्या और लूट के मामले मेेें मृतक चंद्रपाल के परिजन और राखी बारहा कल्याण मंच के लोग शनिवार को डीसी अमित खत्री से मिले। लोगों ने मांग की कि चंद्रपाल परिवार में अकेला कमाने वाला था। ऐसे में उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता दी जाए। इन लोगों का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुरेंद्र बरवाला को डीसी ने कहा कि वे यह सिफारिश सरकार को भेज देंगे, लेकिन बरवाला भी अपने स्तर पर मुख्यमंत्री से इसके लिए सिफारिश करें।
डीसी को सौंपे ज्ञापन में लोगों ने कहा कि भिवानी रोड निवास चंद्रपाल श्रीराम ट्रेडिंग में बतौर मुनीम काम करता था। 26 दिसंबर को चंद्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसके पास मौजूद 22 लाख रुपये का कैश भी छीन लिया गया। चंद्रपाल की मौत के बाद अब उसके परिवार पर आर्थिक संकट का खतरा मंडरा रहा है। क्योंकि चंद्रपाल की विधवा पत्नी सुनीता खुद गृहिणी है और उसके तीनों बच्चे अभी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यह परिवार पूरी तरह से चंद्रपाल मुनीम के वेतन पर आश्रित था। ऐसे में उसकी मौत के बाद अब इस परिवार के सामने रोजी-रोटी का कोई जरिया नहीं रहा है। परिवार में चंद्रपाल के बूढ़े मां-बाप, पत्नी, दो लड़के और एक लड़की भविष्य में गुजर-बसर कर सकें, इसके लिए कोई रोजगार का साधन होने के साथ-साथ इनको आर्थिक सहायता देनी जरूरी है। अगर संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन पीड़ित परिवार की सहायता करता है तो मृतक के तीनों बच्चे पढ़-लिखकर अपने पांव पर खड़े हो सकते हैं। इसलिए पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने के साथ-साथ बच्चों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएं। इस मौके पर राखी बारहा कल्याण मंच के महासचिव बलराज संधू, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन मनीष गोयल बबलू, ओमपाल ढांडा, सत्यवान नाडा, दिलबाग ढांडा, बलबीर सिंह श्योराण, अमन सिवाच, जयभगवान, सुरेश गोयल, नरेश कुमार, मास्टर राजपाल समेत कॉलोनी के लोगाें के साथ गांव मिल्कपुर की दोनों पंचायतें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बेटे कॉलेज में बेटी ले रही है पीएमटी की कोचिंग
चंद्रपाल के बड़े बेटे 21 वर्षीय सचिन ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है, जबकि उसका छोटा भाई सोनू बीकॉम अंतिम वर्ष का है। उनकी बहन 18 वर्षीय अनू पीएमटी की कोचिंग ले रही है। पिता की हत्या के बाद तीनों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें