फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। गांव खेड़ी खेमावती के पास टाटा मेजिक की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव रोहड़ निवासी हरविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पिता मेजर सिंह व चाचा जसवंत सोमवार को शाम को लगभग साढ़े सात बजे बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के लिए सफीदों गए थे। जब वह गांव खेड़ी खेमावती के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार टाटा मेजिक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सफीदों दाखिल करवाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों को पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। जहां पर रास्ते में मेजर सिंह की मौत हो गई। जबकि जसवंत सिंह का उपचार चल रहा है। हादसे के बाद टाटा मेजिक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा अज्ञात टाटा मेजिक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें