फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विदेश भेजने के नाम पर 80 लाख ठगे, जमीन और गहने बेचकर दिए थे रुपये

Fri, 08 Aug 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जींद। विदेश भेजने के नाम पर चार लोगों ने 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने इस मामले में कापड़ो निवासी अंदीप उर्फ मीना, हिसार जिला के गांव चानोत निवासी महाबीर उर्फ छोटू, विजेंद्र और अंकित के खिलाफ धोखाधड़ी करने पर मामला दर्ज कर लिया है।

हिसार जिला के गांव कापड़ो निवासी नरेश कुमार ने पुलिस एफआईआर में बताया कि अंदीप कुमार उसका जानकार था। एक दिन उसका फोन आया। उसने कहा कि वह दुबई में इमीग्रेशन का कार्य करता है और मेरे मामा के साले के लड़के के साथ जापान और इंडोनेशिया में भी विदेश भेजने का कार्यालय है जो उसके मामा के साले का लड़का महाबीर कार्य को डील करता है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि हिसार में महाबीर के चचेरे भाई अंकित और विजेंद्र इस कारोबार को संभालते हैं जो कि विदेश भेजने का कार्य है फिर अंदीप ने कहा कि आपको या किसी रिश्तेदार को विदेश जाना हो तो अवगत करा देना। भारत आने के बाद वह नरेश के कार्यालय में तीन-चार व्यक्तियों के साथ आया।
उसने बताया कि उसके साथ विजेंद्र और अंकित हैं जो उसके मामा के साले के लड़के हैं। इनके अलावा दो ये दोस्त हैं जो दुबई रहते हैं। कुछ दिन बाद फोन आया कि वह उसे तमौर लल्टी की नागरिकता दिला देगा। गांव में वह उसके घर गया। उसका पूरा परिवार एक साथ था। उसने आश्वासन दिया कि वह कार्य करवा देगा। कोई जानकार जापान जाना चाहता है तो में उसका वर्क परमिट करवा देगा।
विज्ञापन

फिर कुछ और लोगों से भी पैसे दिलवाए लेकिन इन्होंने किसी को भी विदेश नहीं भेजा। इसके बाद वह अंदीप के घर पंचायत करते रहे। उसने तो कोई पैसा दिया नहीं। फिर वह महाबीर के घर गए। वहां उसके भाई विजेंद्र और अंकित मिले लेकिन उन्होंने पैसे देने से साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि महाबीर तो बेदखल है और दोबारा यहां आने पर जान से भी हाथ धो बैठोगे। उन्होंने बताया कि उसने तो जमीन और गहने बेचकर रुपये दिए थे।

वर्जन

पुलिस ने कापड़ो निवासी अंदीप उर्फ मीना, चानोत निवासी महाबीर उर्फ छोटू, विजेंद्र और अंकित के खिलाफ धोखाधड़ी करने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजेश कुमार, जांच अधिकारी, पुलिस थाना नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें