फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 8 घंटा ब्लैक आउट, शहरवासी बेहाल

Sat, 01 Jun 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी08-पांडु-पिंडारा पावर हाउस में फाल्ट ठीक करते बिजलीकर्मी। संवाद
विज्ञापन
जींद। 33 केवी पावर हाउस पांडु पिंडारा में शुक्रवार को केबल का बक्सा फट गया। इसके कारण अंडरग्राउंड केबल में आग लग गई। इससे शहर की वीआईपी कॉलोनियों के अलावा कई गांव की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इन कॉलोनियों में आठ घंटे ब्लैक आउट रहा। इसके समाधान के लिए सुबह से ही कर्मचारी जुटे हुए थे, लेकिन शाम को ही बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बिजली गुल होने से शहरवासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा तो उपभोक्ताओं ने बिजली निगम के शिकायत केंद्र का फोन भी खूब घनघनाया, लेकिन उन्हें हर बार 33 केवी पिंडारा पावर हाउस में काम चलने की जानकारी दी गई। बिजली नहीं होने की वजह से दुकानदारों और शहरवासियों को इस भीषण गर्मी में दोपहर का समय परेशानी में गुजारना पड़ा।
शुक्रवार सुबह से खरकरामजी, सुंदरपुर, बरहा खुर्द, बरहा कलां, जवाहर नगर, पाथरी, नागरिक अस्पताल, गोहाना रोड, डीसी कॉलोनी, अर्बन एस्टेट, डिफेंस कॉलोनी, विजय नगर, राम कॉलोनी, मांडो, पिंडारा, अशरफगढ़, रधाना गांव में बिजली सप्लाई ठप रही, जोकि करीब आठ घंटे बाद ही शुरू हो पाई। बिजली उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को निगम के शिकायत केंद्र पर ऑनलाइन 90 और ऑफलाइन 60 शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

बिजली निगम ने शुक्रवार सुबह साढ़े पांच से साढ़े सात बजे तक पिंडारा के 33 केवी पावर हाउस में मरम्मत करने के लिए परमिट लिया हुआ था। परमिट पूरा होने तक पावर हाउस में मेंटिनेंस का कार्य किया गया। इसके बाद सुबह सात बजकर 33 मिनट पर बिजली सप्लाई बहाल कर दी। फिर आठ बजकर 10 मिनट पर पावर हाउस में लगाया हुआ केबल बक्सा फट गया। इससे अंडरग्राउंड बिछाई गई केबल में भी आग लग गई। केबल में आग लगने से पावर हाउस से बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसके बाद शहर की वीआईपी कॉलोनी गोहाना रोड, डीसी कॉलोनी, अर्बन एस्टेट, डिफेंस कॉलोनी, विजय नगर, भारत नगर एरिया की बिजली गुल हो गई। े

31जेएनडी08-पांडु-पिंडारा पावर हाउस में फाल्ट ठीक करते बिजलीकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें