31जेएनडी04: व्यापारियों को संबोधित करते हुए महावीर कंप्यूटर। संवाद
जींद। गत दिनों चक्र रोड पर आग लगने की घटना से व्यापारियों को हुए नुकसान को लेकर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को सदाव्रत अन्न क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर की अध्यक्षता में व्यापारियों ने बैठक की। हावीर ने कहा कि गोदाम मालिकों का लगभग तीन करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना से व्यापारियों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी जीएसटी व अन्य टैक्स देकर सरकार का खजाना भरते हैं और आपदा व धार्मिक संस्थान, स्कूल-कॉलेज तथा धर्मशाला में बढ़-चढ़कर दान देते हैं, लेकिन जब व्यापारियों के ऊपर संकट आता है तो सरकार उनका सहयोग नहीं करती। आज व्यापार मंडल सीएम से मांग करता है कि इनके नुकसान की भरपाई, व्यापारियों को नए सिरे से व्यापार शुरू करने के लिए जल्द मुआवजे की घोषणा की जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही व्यापारमंडल एक कमेटी का गठन करेगा। जब भी व्यापारी पर कोई संकट आयेगा तो कमेटी उनके साथ खड़ी रहेगी। इसके अलावा जल्द ही व्यापारियों का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर पीड़ित व्यापारियों के लिए मुआवजे की मांग करेगा। इस अवसर पर कपड़ा एसोसिएशन के प्रधान राजेश काजी, होलसेल जूता एसोसिएशन के प्रधान बलराज गर्ग, बाबा एसोसिएशन अनिल व पवन बासिया, हांसी रोड एसोसिएशन से नितिन जिंदल, पालिका बाजार एसोसिएशन के प्रधान जयकुंवार गोयल, इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार गर्ग, इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के प्रधान आनंद जैन, फर्नीचर एसोसिएशन के प्रधान गौरव बंसल, मेन बाजार एसोसिएशन के प्रधान राजू लखीना, व्यापार मंडल के प्रवक्ता सुनील वशिष्ट, प्रमोद सहवाग, शिवनारायण शर्मा, जिला परिषद के चेयरमैन के प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा मौजूद थे।
31जेएनडी04: व्यापारियों को संबोधित करते हुए महावीर कंप्यूटर। संवाद