फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त

विज्ञापन
फोटो 17जेएनडी07-रक्तदाता रमेश राणा को प्रमाण पत्र देते हुए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री। कार्यक
विज्ञापन
उचाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कसूहन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 76 यूनिट रक्तदान किया। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए और शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आमजन के हित में अनेक योजनाएं शुरू कर लोगों को लाभ पहुंचाया गया है। किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू करना केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण कदम रहा है। इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। युवाओं और सामाजिक संस्थाओं को समय-समय पर रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुरेंद्र खरकभूरा, संजय चहल, सतीश जांगड़ा, श्रवण मांडी, सतीशा देवी, संदीप गुरुकुल खेड़ा, रमेश राणा, अधिवक्ता अजय अलीपुरा, सत्यनारायण मखंड, रोहताश खटकड़, प्रवीण गर्ग, पंकज करसिंधु, सतपाल अत्री, विकास श्योकंद, योगेश कसूहन, सत्यवान दुर्जनपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें