फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हड़ताल कर रहे 76 एनएचएम कर्मियों ने किया रक्तदान

Sat, 17 Aug 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर एनएचएम कर्मियों की हड़ताल सीएमओ कार्यालय के बाहर 22वें दिन भी जारी रही। कर्मियों ने सरकार की अनदेखी और वादाखिलाफी के जमकर नारेबाजी की। स्वतंत्रता दिवस पर हड़ताल कर रहे 76 एनएचएम कर्मियों ने रक्तदान किया। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता यूनियन के जिलाध्यक्ष गौरव सहगल ने की। कर्मचारियों ने शहर व गांव में मांगों से संबंधित पर्चे बांट रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी कई साल से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैंं। बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाओं को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार समय रहते कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करती तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाओं को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने मांग की कि एनएचएम कर्मचारियों को पक्का कर्मचारी घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें