फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में 70 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 15 Jun 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
14जेएनडी15: ​शिविर में रक्तदान करने वाली महिलाओं को बैज लगाकर सम्मानित करते हुए हमारा परिवार सं
विज्ञापन
जींद। शहर के बत्तख चौक स्थित सैनी धर्मशाला में अमर उजाला फाउंडेशन और हमारा परिवार संगठन ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर समन्वय मातृशक्ति प्रमुख अराधना गौतम की अध्यक्षता में लगाया। इसमें 70 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मुख्यातिथि नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने शिरकत की।
विज्ञापन

समन्वय मातृशक्ति प्रमुख अराधना गौतम और मातृशक्ति ईकाई प्रमुख देवांशी बंसल ने कहा कि रक्तदान करने के लिए महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। उनकी पहल से पहली बार 20 महिलाओं ने शिविर में रक्तदान किया। डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। रक्तदान शिविर जैसे विशेष कार्य भी आज महिलाएं कर रही हैं। इनमें रक्तदान के लिए भी आगे आ रही हैं। शिविर में सुमित ने 101 बार रक्तदान करके रिकाॅर्ड भी बनाया है। इस अवसर पर सुनीता, संतोष, राजरानी, ममता, ललिता, सीमा, कंचन, पूजा सैनी, अजंना ने भी रक्तदान किया और दूसरों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें