जींद और उचाना मंडी में हैफेड कल से शुरू करेगी सरसों की खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जींद और उचाना मंडी में सरसों की खरीद 28 मार्च को शुरू होगी। सरसों को हैफेड द्वारा खरीदा जाएगा। हैफेड केवल उन किसानों की सरसों को ही खरीदेगी जिन्होंने मेरी फसल मेरा ब्योरा के तहत फसलों को पंजीकरण करवाया है। सरसों की खरीद 4200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी। यह जानकारी मंगलवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उपायुक्त ने बताया कि जींद तथा उचाना में सरसों की खरीद का कार्य 28 मार्च से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि किसान अपनी सरसों की फसल को सुखाकर व साफ करके मंडी में लाएं ताकि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार खरीदा जा सके। प्रत्येक किसान से एक दिन में एक एकड़ की 6.5 क्विंटल व अधिकतम 25 क्विंटल सरसों की खरीद की जाएगी। डीसी ने किसानों को कहा कि वह निर्धारित तिथि को ही अपनी सरसों की फसल मंडी में बिक्री के लिए लेकर आएं। किसान को फसल की गिरदावरी, खाता खतौनी नंबर जो पटवारी व तहसीलदार द्वारा स्थापित हो, साथ लेकर आनी होगी। इससे पता चलेगा कि किसान ने कितने एकड़ स्वयं की जमीन या लीज पर ली गई जमीन पर सरसों की बिजाई की है। इसके साथ-साथ उसे अपना आधार कार्ड, किसान के बैंक खाते की कॉपी, आईएफएससी कोड नंबर व बैंक का नाम, पासपोर्ट साइज का फोटो हैफेड के कर्मचारी को उपलब्ध करवाना होगा।
इस प्रकार होगा खरीद का कार्य
उपायुक्त ने बताया कि जींद तथा उचाना की अनाज मंडी में को ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी की दुकान पर सरसों की खरीद होगी। जींद में हरियाणा को ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी की दुकान नंबर 93 और उचाना अनाज मंडी में हरियाणा को ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी की दुकान नंबर 245 पर सरसों की खरीद होगी। जींद की नई अनाज मंडी में 28 मार्च को भैरोखेड़ा, टोड़ी खेड़ी, साहनपुर, अकालगढ, 29 मार्च को गांगोली, माजरा, मेहरड़ा, मिल्कपुर, 1 अप्रैल को खेड़ी बुल्ला, ईगराह, दोरड़, सिंधवी खेड़ा, डाहौला, खरैंटी, 2 अप्रैल को बागनवाला, तेग बहादुरपुरा, गोबिंदपुरा, अलेवा, पेंगा, पिंडारा, गतौली, तीन अप्रैल को करेला, रधाना, मांडो खेड़ी, कटवाल, जींद, लिजवाना कलां, जलालपुर खुर्द, चार अप्रैल को तलोडा, सिवाना माल, खेड़ा खेमावती, किशनपुरा, हैबतपुर, मालवी, पांच अप्रैल को बड़ौदी, रामगढ़, रोझला, कारखाना, रिटौली, जामनी, हथवाला, आठ अप्रैल को दालमवाला, निम्नाबाद, जुलानी, संगतपुरा, ब्राहमणवास, जयपुर, बराह कलां, नौ अप्रैल को हरिगढ़, सिवाहा, चाबरी, बिनशनुपरा, सुंदरपुर, झांजकलां, शामलों कलां, दस अप्रैल को राजपुरा, किलाजफरगढ़, पाजू, मुआना, आसन, किनाना, 11 अप्रैल को निर्जन, शामदों, दरियावाला, जाजवान, जुलाना, मलार, कमाच खेड़ा, 12 अप्रैल को सिंघपुरा, खरकरामजी, बेरी खेड़ा, बराडख़ेड़ा, श्री रागखेड़ा, रामराये खेड़ा, अहिरका, 15 अप्रैल को थुआ, पोली, मनोहरपुर, बधाना, कुचराना खुर्द, बहबलपुर, 16 अप्रैल को गढ़वाली, बुआना, नगूरां, हसनपुर, गुलकनी, ढिगाना, 18 अप्रैल को कुचराना कलां, राजगढ, घिमाना, बुढ़ाखेड़ा लाठर, ऐंचरा खुर्द, खरक गादियां, बिरोली, 19 अप्रैल को खोखरी, बागडू खुर्द, मोरखी, बरसाना, जीतगढ़, बरसोला, रामनगढ़, ललित खेड़ा, 22 अप्रैल को लखमीर वाला, बिघाना, बीड़बड़ावन, देश खेड़ा, बुटानी, धड़ौली, बराह खुर्द, बुराडैहर, रायचंदवाला, 23 अप्रैल को खुंगा, कैरखेड़ी, झांझखुर्द, जाजवान खेड़ी, शादीपुर जुलाना, बागडू कलंा, हाट, दुड़ाना, 24 अप्रैल को अनूपगढ़, लोहचब, चुहड़पुर, रामराये, निडानी, छापर, सफीदों, पिल्लूखेड़ा, 25 अप्रैल को अशरफगढ़, रूपगढ़, बख्ताखेड़ा, करसोला, ऐंचरा कलां, आफताबगढ़, भिड़ताना, खेड़ी तलोड़ा, 26 अप्रैल को बोहतवाला, कंडेला, पड़ाना, सरफाबाद, सिला खेड़ी, मालश्री खेड़ा, खरकड़ा, 29 अप्रैल को जीवनपुर, शाहपुर, जैजवंती, झमोला, धर्मगढ़, सिंघना, कलावती, गोहियां, 30 अप्रैल को खेड़ी नगूरां, जलालपुर कलां, फतेहगढ़, निडाना, रोज खेड़ा, कुरड़, रामपुरा, भाग खेड़ा, एक मई को अमरहेड़ी, ईंटल कलां, लिजवाना खुर्द, खेमा खेड़ी, बहादुरगढ़, बसीनी, कालवा, मोहम्मद, अमरावली खेड़ा, दो मई को ईक्कस, पोंकरी खेड़ी, सिरसा खेड़ी, शामलों खुर्द, बड़ोद, डिडवाड़ा, आलनजोगी खेड़ा, लुदाना तथा भुसलाना के किसानों की सरसों की खरीद होगी।