फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला भर में हुई 10वीं की बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी की परीक्षा में 11 नकलचियों को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। 10वीं कक्षा की हिंदी विषय की परीक्षा में जिलेभर से 23 हजार विद्यार्थी बैठे। परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता टीमों ने 11 विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। गौरतलब है कि 7 मार्च से हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हुई थी। इस दौरान 103 परीक्षा केंद्रों पर 103 सुपरिंटेंडेंट व 103 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की गई है जो चार अप्रैल तक लागू रहेगी। परीक्षा केंद्रों की परिधि में आने वाली फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन

बेटी की परीक्षा के लिए बराह गांव में परीक्षा केंद्र से अधीक्षक को किया रिलीव
गौरतलब है कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा सात मार्च से शुरू हैं। सोमवार को 10वीं की हिंदी विषय की परीक्षा थी। उड़नदस्ता टीम इंचार्ज राम अवतार ने बताया कि बराह गांव के परीक्षा केंद्र में तैनात अधीक्षक को उसकी बेटी की परीक्षा की वजह से रिलीव कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें