फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेभर में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
25 स्कूलों की लिस्ट हुई तैयार और भी नाम आ सकते हैं सामने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नए सत्र की शुरूआत में ही शिक्षा विभाग गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने की तैयारी में है। गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने से विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग गंभीर हो गया है। अभी तक 25 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के नाम सामने आए है और शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लिस्ट अभी तैयार की जा रही है। ऐसे में और भी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के नाम सामने आने की संभावना है।
किड्स प्ले स्कूल नहीं आए चपेट में
जिलेभर में प्राइमरी, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर शिकंजा कसते हुए शिक्षा विभाग नोटिस जारी कर उन्हें बंद करने की तैयारी में हैं। इसके साथ-साथ जिलेभर में सैकड़ों गैर मान्यता प्राप्त किड्स प्ले स्कूल हैं, लेकिन वह स्कूल शिक्षा विभाग की चपेट में नहीं आए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वह स्कूल जिला बाल विकास अधिकारी के अंतर्गत आते हैं। ऐसे में गैर मान्यता प्राप्त किड्स प्ले स्कूलों पर बाल विकास अधिकारी ही कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक 25 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के नाम आए सामने
शिक्षा विभाग ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें बंद करने के आदेश जारी करने शुरू किए हैं। इससे विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में जाने से बचेगा। अभी तक 25 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के नाम सामने आए हैं। अभी कार्रवाई जारी है। ऐसे में और भी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के नाम सामने आ सकते हैं।
कल्याण सिंह, बीईईओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें