फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: परशुराम जन्मोत्सव समारोह में रोहतक जाएंगी 56 रोडवेज बस

Fri, 30 May 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
29जेएनडी06-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जो शुक्रवार को परशुराम जयंती समारोह में रोहतक जाएंगी।
विज्ञापन
जींद। रोहतक के पहरावर गांव में शुक्रवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में लोगों को ले जाने के लिए जींद डिपो से कुल 56 बस जाएंगी। इसमें से 41 बस जींद से रोहतक में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगी। शेष 15 बस जींद से पानीपत भेजी जाएंगी। इसके बाद पानीपत से यह बस कार्यक्रम में शामिल होंगी। ऐसे में शुक्रवार को जींद से अल सुबह चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम के अलावा लोकल रूट पर भी यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन


जींद डिपो में बसों की संख्या 168 हैं और परिवहन समिति की बसों की संख्या 162 है। हालांकि लोकल रूट पर यात्रियों को प्राइवेट बसों का सहारा रहेगा जबकि जींद डिपो की बसों में हर रोज लगभग 16 हजार यात्री सफर करते हैं, जिससे डिपो को एक दिन में लगभग 10 लाख रुपये से ज्यादा का राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन इतनी संख्या में बसों के जाने पर यात्रियों को परेशानी होगी।
वहीं हांसी, असंध, नरवाना, गोहाना और पानीपत जैसे लोकल रूट पर यात्रियों को प्राइवेट बसों का ही आसरा होता है। जिलेभर में अलग-अलग रूटों पर 162 प्राइवेट बसें दौड़ रही हैं। इनमें नरवाना रूट पर 31, असंध रूट पर 16, गोहाना और बरवाला रूट पर 19, हांसी रूट पर 26, पुंडरी रूट पर तीन, जींद से पानीपत रूट पर 26, पिल्लूखेड़ा से रोहतक रूट पर पांच, नरवाना से हांसी रूट पर पांच, नरवाना से कैथल रूट पर 24 और नरवाना से हिसार रूट पर 20 निजी बसें शामिल हैं।
विज्ञापन




रोडवेज में बढ़ाई जाएं बसों की संख्या

सरकार को चाहिए कि रोडवेज के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे युवाओं को स्थाई रोजगार मिल सके और साथ ही लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल जाए। इस तरह के के कार्यक्रमों में रोडवेज बसों का प्रयोग करने से अन्य रूट पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

-संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ।





रोहतक के पहरावर में शुक्रवार को आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शुक्रवार को जींद से 56 बस जाएंगी। इसमें जींद से 41 बस और 15 बस पानीपत डिपो में भेजी जाएंगी। 15 बस पानीपत से शामिल होकर कार्यक्रम के लिए जाएंगी। जो बस बचेंगी, उनको यात्रियों की भीड़ के अनुसार चलाया जाएगा।
विज्ञापन


-राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें