फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नेत्र जांच शिविर में 550 विद्यार्थियों की जांच, 56 की आंखों में विकार

विज्ञापन
फोटो - राजकीय स्कूल, बड़ौता में विद्यार्थियों की आंखों की जांच करते हुए विशेषज्ञ। स्रोत - प्रवक्
विज्ञापन
गोहाना। लॉयंस क्लब गोहाना डायनामिक की ओर से बुधवार को राजकीय स्कूल बड़ौता में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 550 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। इनमें 56 विद्यार्थियों की आंखों में विकार मिले। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को दवाएं दीं और आंखों की देखभाल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

क्लब के डायरेक्टर संदीप कालरा ने बताया कि संगठन की ओर से 10 हजार विद्यार्थियों की आंखों की जांच कराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत अब तक चार शिविर लगाए जा चुके हैं। इन शिविरों में दो हजार विद्यार्थियों की आंखों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन शिक्षा और मोबाइल व लैपटॉप के अत्यधिक इस्तेमाल से आंखों में कई तरह के विकार उत्पन्न हो रहे हैं।
शिविरों में विद्यार्थियों को आंखों की सही देखभाल के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष दिनेश मलिक, राजेश भाटिया, राजकुमार हंस, वीरेंद्र हुड्डा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें