फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डीएवी जोन की 55 गाइड्स ने राज्य पुरस्कार कैंप में लिया प्रशिक्षण

Sun, 15 Oct 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। भारत स्काउट एवं गाइड्स हरियाणा के तत्वावधान में नौ से 13 अक्टूबर तक पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार टेस्टिंग कैंप स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण केंद्र अंबाला छावनी में आयोजित किया गया। इसमें जिला कमिश्नर (डीएवी जोन, जींद) डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी के निर्देशन में डीएवी जोन की 55 गाइड्स और हरियाणा की विभिन्न जिलों से 217 गाइड्स ने भाग लिया।
विज्ञापन

कैंप के दौरान गाइड्स को स्काउट गाइड से संबंधित पाठ्यक्रम जैसे प्रार्थना, गाइड नियम, मोटो, झंडा गीत, बीपी सिक्स, प्रतिज्ञा, गाइड चिह्न, सैल्यूट, बायां हाथ मिलाना इन सबके साथ-साथ टेंट लगाना, किसी भी वस्तु का अनुमान लगाना, पायनरिंग, प्राथमिक चिकित्सा व मैपिंग के माध्यम से दिशाओं की जानकारी दी गई। वहां पढ़ाई के साथ-साथ पर्यावरण एवं प्रकृति के संरक्षण का भी ध्यान रखा गया था। शिविर के दौरान इन गाइड्स ने आपदा प्रबंधन के गुण भी सीखें। उन्होंने सीखा कि किस प्रकार अचानक भूकंप आने पर, बाढ़ आने पर व आगजनी होने पर ऐसी आपदाओं से सुरक्षित बच निकलने के क्या-क्या तरीका हो सकते हैं। गैजेट बनाओ प्रतियोगिता में व सांस्कृतिक कार्यक्रम में डीएवी जींद के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। कैंप इंचार्ज पुष्पा देवी ने स्काउट गाइड को संबोधित करते हुए उन्हें उनके तीन कर्तव्यों को क्रमशः ईश्वर के प्रति कर्तव्य, दूसरों के प्रति कर्तव्य व स्वयं के कर्तव्य के प्रति विस्तार से बताते हुए छात्रों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी 217 गाइड्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर की सफलता पर डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने डीएवी जींद से पूनम देवी, सफीदों से अनुराधा, पुलिस स्कूल कैथल से पूनम व्यास, टोहाना से सुषमा पाहवा व पुलिस स्कूल जींद से नेहा शर्मा को बधाई दी व बच्चो को अपना स्नेहाशीष देकर भविष्य में उनके राष्ट्रपति गाइड बनने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें