फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन डिपो से मिल रहा है खराब गेहूं, पिसवाने पर आटे से आ रही है दुर्गंध

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा दिया जाने वाला अनाज किनाना के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। किनाना गांव में यह अनाज पिछले दो महीने से इन परिवारों को सड़ा हुुआ राशन डिपो से वितरित किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस अनाज को सुखाकर जब आटा पिसवाया जाता है तो उसके अंदर से भी बहुत ज्यादा दुर्गंध आती है। इसको लेकर ग्रामीणों ने राशन डिपो पर ऐतराज भी जताया, लेकिन लगातार यह अनाज वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के राशन वितरण करने वाले डिपो धारक अक्सर विवादों में रहते हैं। इन पर ज्यादातर आरोप तो समय पर राशन नहीं बांटने व कम मात्रा में बांटने के लगते रहे हैं। इसके बावजूद अब किनाना के गांवों में पिछले दो महीने से पूरी तरह से खराब गेहूं बांटने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस गांव में दो डिपो हैं। दूसरे डिपो पर अच्छा अनाज उपभोक्ताओं को दिया जाता है। इसके वितरित दूसरे राशन डिपो से बेहद खराब गेहूं दिया जा रहा है। उसमें यह खामियां पिछले दो माह से चल रही। ग्रामीणों ने मांग की है कि उनके डिपो पर भी अच्छा राशन बंटवाया जाए, ताकि उपभोक्ता विभाग की तरफ से मिलने वाले राशन से अपने बच्चों का पेट पाल सके। इस डिपो पर लगभग 350 उपभोक्ताओं को यह राशन मिल रहा है।
विभाग को की शिकायत तो जताई असमर्थता
इस मामले को लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग रोहतक रोड पर शिकायत दी तो उन्होंने कहा कि जो राशन मिला है। उसी को बांटना पड़ेगा। विभाग के कर्मचारियों ने समस्या को लेकर कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

सिमरजीत कौर सरपंच किनाना
मामले को लेकर नहीं आई शिकायत
इस मामले को लेकर अभी तक कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। अगर उपभोक्ताओं को गेहूं खराब मिल रहा है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। गोदाम से आने वाले गेहूं में कोई दिक्कत है तो उसे वापस पहुंचवाया जाएगा।
विज्ञापन

अनिल कुमार, डीएफएससी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें