जींद। जिले की जनता ही नहीं प्रशासन भी चुनावी रंग में रंगा नजर आ रहा आ रहा है। इसका नजारा 28 अप्रैल को रानी तालाब पर सेल्फी प्वाइंट बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के दौरान दिखाई देगा। बर्थडे वोटरों को डीआरडीए सभागार में सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन उन मतदाताओं को मतदाताओं को बर्थडे वोटर के नाम से पहचान देगा जिनका जन्म 12 मई को हुआ है। यह जानकारी एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित हुई फ्लाइंग स्क्वायड टीमों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने फ्लाइंग स्क्वायड टीमों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करें। जहां कहीं भी अवैध रूप से होर्डिंग्स, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री लगी हुई दिखाई दे उसे तुरंत हटवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का दौरा कर प्रत्येक मतदान केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाएं सुविधा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 12 मई को जन्म लेने वाले मतदाताओं को बर्थडे वोटर माना गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 12 मई को जन्म लेने वाले मतदाताओं की सूची तैयार कर उन्हें कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण भेजें।