फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलाना। नारनौल से कुरुक्षेत्र तक बनने वाले नेशनल हाईवे 152-डी के अधिग्रहित भूमि के मुआवजे की मांग को लेकर नौ गांवों के किसानों का धरना किलाजफरगढ़ गांव के पास दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने में किलाजफरगढ़, बुढ़ा खेड़ा, अकालगढ़, लजवाना कलां, फतेहगढ़, लजवानां खुर्द, सिरसा खेड़ी, नंदगढ़, हथवाला गांवों के किसानों ने भाग लिया। धरने की अध्यक्षता अनिल कुमार ने की।
विज्ञापन

धरनास्थल पर पहुंचे जुलाना के विधायक परमेंद्र ढुल ने कहा कि सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है। सीजन के समय भी किसान मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही है। जुलाना क्षेत्र के किसानों को कम मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों की मांगों को लेकर जब विधानसभा में उन्होंने वित्त मंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने बढ़ा हुआ कलेक्टर रेट देने की बात कही थी, लेकिन विधानसभा के बाद से ही इस बात को ठंडे बस्ते में डाला गया। किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। इस मौके पर राजेंद्र, आजाद सिंह, अजीत, अमीर सिंह, समेर, राजकुमार, जोगिंद्र, व दिलबाग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें