फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्टीमेटम के बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचीं ढाकल की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। ढाकल गांव की महिलाएं मटके लेकर प्रदर्शन करती हुईं एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीएम ने महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन हरभजन सिंह को मौके पर बुलाया और समस्या दूर करने के आदेश दिए। एक्सईएन हरभजन ने ग्रामीणों को बताया कि आपकी बस्ती में पानी की समस्या का समाधान कर दिया गया हैं, लेकिन महिलाओं ने एक्सईएन की बात का विश्वास नहीं किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव ढाकल में पिछले कई सालों से पीने के पानी की समस्या है। जिसको लेकर एक सप्ताह पहले भी ढाकल गांव की महिलाओं ने लघु सचिवालय में मटका फोड़ प्रदर्शन किया था। महिलाओं ने चेतावनी दी थी कि अगर प्रशासन ने दो तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं किया तो दोबारा मटका फोड़ प्रदर्शन करके विभाग के खिलाफ नारेबाजी करेंगी। इसी अल्टीमेटम के तहत वीरवार को पानी की समस्या का समाधान न होने पर महिलाएं खाली मटकों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंची और नारेबाजी शुरू कर दी। महिला मीना, रानी, पिंकी, पूनम, संतोष, कमला, बीरमती, बिमला, अनीता, शीला, सुलोचना, मुनीष ने कहा कि ढाकल गांव की डूमरखां रोड़ बस्ती में पिछले कई सालों से पीने के पानी की समस्या है। जिसको लेकर प्रशासन गंभीर नही है। महिलाओं ने कहा कि कई बार प्रशासन से गुहार करने के बाद भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो महिलाओं को मजबूरन प्रदर्शन का कदम उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि कई वर्ष पहले गांव की गलियों में पाइप लाइन बिछाई थी लेकिन उसमें पानी की बूंद नहीं आई। महिलाओं ने बताया कि उन्हें कई किलोमीटर दूर खेतों से पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन

गांव में तीन स्पेशल वॉल्व लगा दिए गए हैं। जिससे पूरे गांव में पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी।
हरभजन सिंह, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग नरवाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें