फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 50 युवाओं ने किया रक्तदान, छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tue, 12 Dec 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रोहतक रोड स्थित एसके क्लासिज में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन और युवा विकास समिति जींद द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समिति सदस्य महिपाल कौशिक के जन्मदिन पर यह शिविर लगाया गया। इसमें 50 लोगों ने रक्तदान किया। नागरिक अस्पताल जींद की टीम ने रक्त का संग्रहण किया। एचएसआईआईडीसी के चीफ काॅर्डिनेटर सुनील शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा, विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के पुत्र रुद्राक्ष मिड्ढा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा सभी मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

सुनील शर्मा ने कहा कि रक्तदान करने से ही रक्त की पूर्ति होती है। रक्त किसी मशीन में नहीं बनाया जा सकता बल्कि लोगों द्वारा ही दान किया जाता है। जब हमें किसी अपने के लिए रक्त की जरूरत होती है, तब हमें इसकी अहमियत का पता चलता है। जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा ने कहा कि जो नियमित रुप से रक्तदान करता है तो वह पूरी तरह से स्वस्थ रहता है। रुद्राक्ष मिड्ढा ने कहा कि बहुत से युवा अस्पतालों में अपने नंबर तक लिखवा देते हैं ताकि किसी को जरूरत पड़ने पर उन्हें कॉल करके बुलाया जा सके। मौके पर समिति सचिव विनोद ईगराह, रणबीर रिटोली, रामू शर्मा, मास्टर वजीर गांगोली, समिति संयोजक बिट्टू कंडेला, एनएस पब्लिक स्कूल निडाना की प्राचार्य योगिता शर्मा, सूरजमल शर्मा उगालन, हरियाणवी कलाकार रोबिन, राष्ट्रीय कवि ओमप्रकाश चौहान, हरियाणवी कलाकार रामधन गोस्वामी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें