फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: करसोला से लिजवाना कलां तक बिछाए दस लाख रुपये के 4881 मीटर लंबे तार चोरी

विज्ञापन
09जेएनडी05-करसोला-लिजवाना के बीच चोरों द्वारा काटे गए तार। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। करसोला से लिजवाना कलां स्थित नए बिजली घर तक चोर 4881 मीटर लंबा बिजली का तार चोरी कर ले गए। चोरी किए गए तार की कीमत दस लाख रुपये से ज्यादा है। यह तार 150 एमएम के थे। काम अंतिम चरण में चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ इलेक्टिसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसडीओ सचिन सहारण ने पुलिस एफआईआर में बताया कि लिजवाना कलां में नया बिजली घर बन रहा है। इसका कार्य अंतिम चरण में कार्य चल रहा है। करसोला से लिजवाना कलां के बिजली घर तक तार बिछाए जा रहे थे।
पांच सितंबर रात को चोर करसोला से लिजवाना कलां तक 4881 मीटर लंबा बिजली का तार चोरी कर ले गए। अगले दिन जब बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की वारदात के बारे में पता चला।
विज्ञापन

बॉक्स
घटना से पहले रेकी करने का अंदेशा
बिजली के तार चोरी करने की घटना से पहले चोरों द्वारा रेकी करने का अंदेशा है। शायद उन्होंने रेकी की थी। चोरों को पता था कि नई बिजली के तीन फेस की लाइन बिछाई जा रही है। इसलिए इन तीनों लाइनों में करंट नहीं है। इसके बाद चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।
बॉक्स
हाईवे पर कनेक्शन करने का काम था पेंडिंग
खेतों में तार बिछाने का काम पूरा हो चुका था। फिलहाल 152डी और दिल्ली नेशनल हाईवे पर कनेक्शन किए जाने थे। इसको लेकर निगम द्वारा एनएचएआई से अनुमति नहीं मिल पाई थी। निगम कर्मचारी एनएचएआई से अनुमति मिलने के इंतजार में थे ताकि हाईवे के दोनों तरफ कनेक्शन किया जा सके।
वर्जन
आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ इलेक्टिसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -संदीप, जांच अधिकारी, पुलिस थाना जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें