फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आर्य समाज मंदिर परिसर की दुकान से 45 हजार रुपये समेत गल्ला चोरी

विज्ञापन
फोटो 2एसएफडीएम4पीड़ित दुकानदार सत्यनारायण टूटे हुए गल्ले के कड़े को दिखाते हुए। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। शहर के आर्य समाज मंदिर परिसर में स्थित एक दुकान से रविवार सुबह चोर 45 हजार रुपये की नकदी सहित लोहे का गल्ला चोरी कर ले गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-12 निवासी दुकानदार सत्यनारायण ने पुलिस को बताया कि वह गेहूं की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। उनकी दुकान आर्य समाज मंदिर परिसर में है जहां गांवों से फेरी लगाने वाले लोग गेहूं बेचने आते हैं।
रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक ग्राहक को गेहूं बेचने के बाद उन्होंने 45 हजार रुपये की नकदी दुकान में रखे लोहे के गल्ले में डाल दी थी। इसके बाद दुकान का शटर बंद कर कुंडी लगाई और नहाने के लिए घर चले गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद दूसरे ग्राहक के आने की सूचना मिलने पर वह वापस दुकान पहुंचे। बाहर से शटर पहले की तरह बंद था लेकिन दुकान खोली तो वह हैरान रह गए। लोहे की चेन और कड़े से बंधा करीब 25 किलो वजनी लोहे का गल्ला गायब था। चोर गल्ले को उखाड़कर अपने साथ ले गए।
दुकानदार ने बताया कि उन्होंने परिजनों के साथ आसपास के क्षेत्र में गल्ले की काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुकानदार के बयान दर्ज किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस घटना के बाद दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें