फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनाज मंडी की सड़क और शेडों के सुधार पर खर्च होंगे तीन करोड़

विज्ञापन
फोटो 02जेएनडी13-कपास मंडी के साथ लगते सड़क निर्माण का चल रहा कार्य। स्रोत शहरवासी
विज्ञापन
उचाना। अनाज मंडी की वर्षों पुरानी समस्याओं का अब समाधान होने जा रहा है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से मंडी में सड़क निर्माण, शेडों की मरम्मत और अन्य जरूरी विकास कार्य कराए जाएंगे। विकास कार्यों की शुरुआत कपास मंडी गेट से कपास मंडी शेड तक जर्जर हो चुकी सड़क के पुनर्निर्माण से कर दी गई है।
विज्ञापन

लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे किसानों, आढ़तियों, दुकानदारों और राहगीरों ने काम शुरू होने पर खुशी जताई है। उन्होंने इसके लिए विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री का आभार व्यक्त किया।
मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग, पार्षद पंकज करसिंधु और सतपाल गर्ग ने बताया कि मार्केटिंग बोर्ड की ओर से मंडी के विकास के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस राशि से कपास मंडी के साथ लगती करीब 20 वर्ष पुरानी खराब सड़क का नए सिरे से निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त अनाज मंडी में दमकल विभाग कार्यालय के पास से गुजरने वाली टूटी सड़क का भी पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा मंडी परिसर में वर्षों पुराने शेडों की जर्जर हो चुकी चादरों को बदलने और अन्य मरम्मत कार्य भी कराए जाएंगे। इससे किसानों और आढ़तियों को बारिश, धूप और अन्य मौसम में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ रोशन मोर ने बताया कि सभी विकास कार्य योजना के अनुसार शुरू कर दिए गए हैं। सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और करीब सात माह के भीतर मंडी के सभी प्रस्तावित कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
विकास कार्य पूरे होने के बाद अनाज मंडी में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और किसानों, व्यापारियों तथा आम लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें