फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाधान शिविर में आईं 42 शिकायतें

Fri, 06 Dec 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निवारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होते हैं। इससे समस्याओं का समाधान मौके पर ही संभव हो पाता है। जिलास्तर पर आयोजित शिविर में नागरिकों की 42 शिकायतें दर्ज की गईं।
उन्होंने कहा कि शिविरों में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेंशन, और राशन जैसी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है। जो समस्याएं तुरंत हल नहीं हो पा रही हैं उनका समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे शिकायतों का त्वरित समाधान कर नागरिकों को राहत प्रदान करें। इस अवसर पर नगराधीश डॉ. आशीष देशवाल व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें