फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। गांव जुलानी में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक विवाहित महिला ने फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मायका पक्ष के लोगों को सूचना देकर बुलाया।
विज्ञापन

गांव जुलानी निवासी राजबीर की 32 वर्षीय पत्नी रेणु ने शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते घर में छत पर लगे पंखे पर अपनी चुन्नी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तथा मायका पक्ष के लोग सामान्य अस्पताल में पहुंच गए। मृतका के पिता गांव खेड़ा खेमावती निवासी नफे सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रेणु की लगभग 14 वर्ष पहले गांव जुलानी निवासी राजबीर के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को ससुरालिये प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। मामले को शांत करवाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। शुक्रवार को भी उसकी बेटी के साथ उसके पति राजबीर व सास गंगा देवी ने मारपीट की। इससे परेशान होकर उसकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें