फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। गांव जलालपुरा कलां की एक महिला ने वीरवार को अपने पांच वर्षीय बेटे को साथ लेकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला व बच्चे की मौत की सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। महिला के मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव जलालपुरा कलां निवासी सुधीर आईटीआई में गेस्ट टीचर के पद पर कार्यरत है। वीरवार सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए निकल गया और इस दौरान घर पर उसकी 31 वर्षीय पत्नी संगीता व पांच वर्षीय बेटा वंश ही थे। आसपास के लोगों ने दोनों को सुबह नौ बजे के करीब घर पर देखा था। इसके थोड़ी ही देर के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में महिला गांव बिशनपुरा व जींद के बीच में पहुंच गई और फिरोजपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली जनता एक्सप्रेस के आगे अपने पांच वर्षीय बेटे वंश को लेकर कूद गई। इसमें दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बाद में जनता एक्सप्रेस ट्रेन को वहीं पर रोक दिया। जनता एक्सप्रेस को रोके जाने के चलते वहां से निकल रही मालगाड़ी भी वहां पर पहुंच गई। इस दौरान मालगाड़ी के गार्ड ने महिला व बच्चे को देखा तो उसको पहचान लिया। इसके बाद उसके परिवार के लोगों व पुलिस को सूचित किया। बाद में महिला के मायका पक्ष गांव लिजवाना के लोग नागरिक अस्पताल में पहुंच गए। जहां पर उन्होंने महिला के पति सुधीर, ससुर महेंद्रपाल व सास पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

बच्चे ने छुड़वाकर भागने का किया प्रयास
पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला पहले से ही लाइन के पास बच्चे को साथ लेकर खड़ी थी। जब महिला ने जनता एक्सप्रेस को आता देखा तो वह लाइन के बीच में अपने बेटे वंश को लेकर खड़ी हो गई। इस दौरान वंश ने अपना हाथ छुड़वाकर लाइन से हटने का प्रयास किया और एक बार हाथ छुड़वाकर वहां से निकल भी गया, लेकिन बाद में महिला ने फिर से उसका हाथ पकड़ लिया। इसके चलते दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि महिला ने अपने बेटे को साथ लेकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। महिला के मायका पक्ष के लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जांच की जा रही है। शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें