फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 11 में मकान का ताला तोड़कर 40 हजार की नकदी और जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के सेक्टर 11 में शनिवार दोपहर को एक मकान का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये की नकदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 11 निवासी अंकूर ने बताया कि उसका पिता ईक्कस स्कूल में कर्मचारी है, जो सुबह ड्यूटी पर चला गया था। इसके बाद वह अपनी मां को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल में दवाई लेने के लिए चला गया। जब वह दोपहर को लगभग एक बजे वापस आया तो उसके मकान के बाहर गेट का ताला टूटा मिला और जब अंदर जाकर देखा तो अंदर सामान बिखरा हुआ था। जब सामान की जांच की तो अलमारी से 40 हजार रुपये की नकदी, सोने की एक चेन, एक जोड़ी चांदी की पाजेब गायब मिली। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि मकान का ताला तोड़कर अंदर से नकदी व सोने चांदी के जेवरात चोरी करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें