फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आरटीए के निरीक्षण में सुरक्षा मानकों पर खरी उतरीं निजी स्कूलों की 35 बसें

विज्ञापन
फोटो 02जेएनडी07​-जिले में एक निजी स्कूल में बसों की चेकिंग करने पहुंची आरटीए की टीम। स्रोत कर्म
विज्ञापन
जींद। नए शैक्षणिक सत्र को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आरटीए विभाग ने वीरवार को जिले के दो निजी स्कूलों की बसों का विशेष निरीक्षण किया। इस दौरान 35 स्कूल बसों की गहन जांच की गई। सभी बसें निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरी उतरीं जिससे अधिकारियों ने संतोष जताया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आरटीए टीम ने बसों में विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंधों की बारीकी से जांच की। बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन निकास द्वार, स्पीड गवर्नर, जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे व चालक-परिचालक के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
जांच के लिए चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। इसमें जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के इंस्पेक्टर, एमवीआई, ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बस चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, तय गति सीमा में वाहन चलाने और बच्चों को सुरक्षित तरीके से बस में चढ़ाने-उतारने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्कूल प्रबंधन को नियमित रूप से बसों का रखरखाव, तकनीकी जांच और सभी सुरक्षा उपकरणों को कार्यशील रखने के लिए कहा गया।
गर्मी की छुट्टियों के कारण कुछ समय के लिए रुका यह अभियान अब दोबारा शुरू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में जिले के अन्य निजी स्कूलों की बसों का भी निरीक्षण किया जाएगा।
वर्जन
आगामी दिनों में जिले के सभी निजी स्कूलों की बसों का निरीक्षण किया जाएगा। यदि किसी बस में सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिली तो संबंधित स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -बलजीत सिंह, निरीक्षक, आरटीए जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें