फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला, पुरूष हैंडबॉल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली ने हरियाणा की टीम को 34-27 से हराया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय उचाना के खेल मैदान में आयोजित हैंडबॉल राष्ट्रीय महिला, पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया। प्रतियोगिता में हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से 19 महिला, पुरुषों की टीमें पहुंची है। पुरुष वर्ग में हुए सीआईएसएफ का पंजाब के बीच कांटे भरा रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब ताकत लगाई। कांटे के मुकाबले में सीआईएसएफ की टीम 30-28 से जीती। दिल्ली का मुकाबला सीआरपीएफ के बीच हुआ। यह मैच बड़ा रोमांचकारी रहा। कभी किसी टीम को कभी किसी टीम का पलड़ा भारी नजर आया। दिल्ली की टीम ने मैच में 20-19 से जीत हासिल की। इंडियन रेलवे की टीम का मैच तेलंगाना के बीच हुआ। इस मैच में इंडियन रेलवे ने एक तरफा जीत दर्ज करते हुए मुकाबला 30-20 से अपने नाम किया। एसएससीबी का मुकाबला सीआईएसएफ का मुकाबला हुआ। यह मुकाबला एसएससीबी ने 27-23 से जीता। वेस्ट बंगाल की टीम का मुकाबला छत्तीसगढ़ की टीम से हुआ। वेस्ट बंगाल की टीम 22-15 से मैच में विजयी रही। दिल्ली की टीम का मुकाबला हरियाणा से हुआ। दिल्ली ने हरियाणा की टीम को 34-27 से हराया। मध्य प्रदेश की टीम का मुकाबला सीआरपीएफ के बीच हुआ। इस मैच में मध्य प्रदेश की टीम 27-23 से जीती।
महिला वर्ग में पंजाब की टीम का मुकाबला हिमांचल प्रदेश से हुआ। पंजाब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमांचल की टीम को एक तरफा मुकाबले में 15-4 से हराया। इंडियन रेलवे का मुकाबला दिल्ली से हुआ। दोनों टीमों के बीच मुकाबला कड़ा हुआ। दोनों टीमों का मैच 15-15 पर बराबरी पर छूटा। हरियाणा की टीम का मुकाबला हिमांचल प्रदेश से हुआ। इस मैच में हरियाणा की टीम ने एक तरफा हिमांचल को 28-9 से हराया। इस मौके पर बांगर शिक्षा समिति महा सचिव हीरा लाल, सुजान सिंह, सीनियर हैंडबॉल कोच आरएस चहल, सतपाल ढांडा, सुखजीत सिंह, राज सिंह, कुलदीप नैन, डॉ. राजेश श्योकंद, कुमार अनिल, सतपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दर्शकों का अभाव
पहली बार हो रही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होने के बाद भी दर्शकों का अभाव नजर आया। काफी कम मात्रा में मैच को देखने के लिए दर्शक पहुंचे। विभिन्न टीमों के खिलाड़ी ही एक-दूसरी टीमों के मैचों को देखते नजर आए। ये ही खिलाड़ी दर्शक के रूप में बेहतरीन खेल दिखाते हुए तालियां बचाते नजर आए। हैंडबॉल के खेल को लेकर लोगों की रूचि कम होने से कम संख्या में दर्शक मैचों को देखने पहुंच रहे है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें