13जेएनडी19: शिविर में रक्तदान करते हुए। स्रोत आयोजक
- फोटो : विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरुस्कृत करते अतिथि।
जींद। भारत विकास परिषद वीर शाखा की तरफ से स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शुभारंभ मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुनीष गोयल, प्राचार्य रजनी यादव, ओम कला और शाखा अध्यक्ष संजय वर्मा ने दीप जलाकर किया। शिविर में 31 लागों ने रक्तदान किया।
मुख्य अतिथि मुनीष गोयल ने कहा कि रक्तदान महादान है जिससे आपातकालीन स्थिति में जूझ रहे मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नियमित अंतराल पर रक्तदान करें। ताकि जिले में रक्त की कमी से किसी की जान न जाए। जिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष ऋषभ जैन, अनिल अग्रवाल आदि ने रक्तदाताओं को बैच लगाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
परिषद के अध्यक्ष संजय वर्मा ने स्वयं 41वीं बार रक्तदान कर युवाओं के सामने उदाहरण पेश किया। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि इससे सामाजिक सेवा की भावना प्रबल होती है और शरीर स्वस्थ रहता है। नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने डॉ. सोनल और डॉ. सौरभ के नेतृत्व में रक्त संग्रहण किया। शिविर में 31 लागों ने रक्तदान किया।