फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरपंच पर पंचायती जमीन पर कब्जे का आरोप

Wed, 18 Dec 2024 10:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। डिंडौली गांव में सरपंच पर जोहड़ व ग्राम पंचायती जमीन पर मकान बनाकर जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगे हैं। इसको लेकर गांव के युवक ने एसडीएम कार्यालय में पांच माह पहले शिकायत दी थी। शिकायत दिए जाने के बाद निवर्तमान एसडीएम ने निशानदेही को लेकर कई बार तहसीलदार को पत्र लिखे, लेकिन उसके बाद आज तक उस जगह की निशानदेही नहीं हो पाई। शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह ने कहा कि तहसीलदार को निशानदेही के आदेश दिए हुए हैं, लेकिन तहसीलदार एक बार भी गांव में निशानदेही के लिए नहीं आए सरपंच प्रेमजीत कौर नने को कहा कि गुरप्रीत रंजिश निकाल रहा है, क्योंकि एक बार उसके मकान के पास अवैध कब्जा हुआ था। उसे लेकर कोर्ट केस चल रहा था। वह केस उनके हक में आ गया था। नायब तहसीलदार नरवाना सिराज खान ने कहा कि गांव का एक व्यक्ति शिकायत लेकर आया था। मामले में अभी तक फोर्स उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जैसे ही मिलती है कार्रवाई करवा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें