फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

280 चयनित परिवारों ने योजनाओं के लिए आवेदन किए

विज्ञापन
विभिन्न स्टालों पर अपने आवेदन जमा करवाते लोग। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
सफीदों। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्र लोगों को लाभ देने के लिए सोमवार को बीडीपीओ कार्यालय में अंत्योदय ग्राम उत्थान मेेला लगाया गया। इसका शुभारंभ एडीसी साहिल गुप्ता ने किया। इस मौके पर आईएएस राजेश जोगपाल, आईएएस एसडीएम डॉ. आनंद कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। यहां 280 चयनित पात्र परिवारों ने विभिन्न विभागों के 18 स्टॉलों का लाभ उठाया और अपने अनुसार योजनाओं के लिए आवेदन किए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मेले में विभिन्न विभागों के 18 स्टॉलों का बारीकी से निरीक्षण किया और स्टॉल पर बैठे कर्मचारियों को जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। बैंकों की ओर से भी अलग से स्टॉलों की व्यवस्था गई थी। सबसे ज्यादा भीड़ पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा अनुसूचित जाति एवं विकास निगम, मिल्क प्लांट व बैंकों के स्टॉलों पर रही। एडीसी ने विभिन्न विभागों के इंचार्जों को अलग-अलग से बुलाकर कहा कि वह अपना कार्य पूरी कर्तव्यनिष्ठा से करें। वह खुद जनता के द्वारा भरे गए आवेदनों को चेक करेंगे। अगर कोई कोताही मिली तो जिम्मेदार इंचार्ज के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें