जुलाना। थाना क्षेत्र के गांव से 25 वर्षीय विवाहिता लापता हो गई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। जुलाना थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुलाना थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 फरवरी को उसकी 25 वर्षीय पत्नी घर से लापता हो गई। आसपास और रिश्तेदारियों में काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। जुलाना थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद