फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: .विदेश भेजने का झांसा देकर 25 लाख की ठगी, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी करने और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के लिपस गांव निवासी प्रभजोत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निम्नाबाद निवासी लवप्रीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शोभनीत कौर की पहचान वर्ष 2018 में पढ़ाई के दौरान प्रभजोत सिंह से हुई थी। आरोप है कि वर्ष 2025 में प्रभजोत ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क कर खुद को विदेश भेजने वाला एजेंट बताया और एक माह के अंदर विदेश भेजने का भरोसा दिलाया।
शिकायत के अनुसार, बेटी के विदेश जाने की इच्छा जताने पर आरोपी ने दस्तावेज तैयार करवाए और पासपोर्ट अपने पास रख लिया। इसके बाद विदेश भेजने के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की मांग की गई। सात अप्रैल 2025 को सात लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से दीपक के खाते में भेजे गए।
विज्ञापन

11 अप्रैल को ढाई लाख रुपये और 19 अप्रैल को यूपीआई के जरिए 50 हजार, 15 हजार और 10 हजार रुपये भेजे गए। 10 लाख रुपये नकद प्रभजोत सिंह को सफीदों-साहनपुर रोड पर दिए गए। अलग-अलग तारीखों में बैंक ट्रांसफर, यूपीआई और नकद माध्यम से कुल करीब 25 लाख रुपये दिए गए।
आरोप है कि 16 अप्रैल को प्रभजोत ने दिल्ली बुलाकर फ्लाइट होने की बात कही लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद कई बार पंचायत के माध्यम से रुपये वापस मांगने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी प्रभजोत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें