फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 24 स्थान को ब्लैक स्पॉट घोषित किया, ट्रैफिक पुलिस करेगी निगरानी

विज्ञापन
एसएसपी वसीम अकरम। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिला पुलिस ने रविवार को जिले के 24 स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित किया। इन स्थानों पर अब तक 246 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें 104 लोगों की मौत हुई है। वहीं इन स्थानों पर 201 लोग घायल भी हो चुके हैं। एसएसपी वसीम अकरम ने कहा कि इन 24 स्थानों पर अधिकतर दुर्घटनाएं रात के समय हुई हैं। इन स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी। दुर्घटना क्षेत्र के संकेतक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जींद सदर थाना के तहत तलोडा, रामराय, कंडेला गांव ऐसे हैं, जहां पर दुर्घटनाएं हो रही हैं। गढ़ी थाना के अंतर्गत दातासिंह वाला, गढ़ी बस स्टैंड, उझाना बस स्टैंड को चिह्नित किया गया है। सदर थाना नरवाना के अंतर्गत ढूमरखां गांव, हथो चौक, दनौदा, ढाकल, ताऊ देवी लाल चौक नरवाना, बेलरखां हैं। उचाना थाना के अंतर्गत उचाना बस स्टैंड है। जुलाना थाना के अंतर्गत ब्राह्मणवास गांव, जुलाना बस स्टैंड हैं। सिविल लाइन थाना के अंतर्गत सफीदों बाईपास, पुलिस लाइन, डीआरडीए के सामने, गोहाना रोड बाईपास को शामिल किया गया है। सफीदों में खानसर चौक, शीलाखेड़ी चौक शामिल हैं। जींद शहर थाने के अंतर्गत पटियाला चौक ही एक ऐसा स्थान है जो दुर्घटना संभावित है। यह सभी स्थान सड़क मार्ग पर हैं।
पुलिस ने जिले में 24 स्थान चिह्नित किए हैं, जहां पर अधिक सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इनको जींद पुलिस ने ब्लैक स्पॉट घोषित किया है। इन स्थानों पर अब तक 246 हादसे हो चुके हैं। इनमें 201 लोग घायल हो चुके हैं। इसके अलावा इन स्थानों पर 104 लोगों की मौत हो चुकी है। इन ब्लैक स्पॉट पर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जाएगी। संकेतक भी लगाए जाएंगे, ताकि लोग इन स्थानों पर अपनी गाड़ी धीरे चलाएं और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। -वसीम अकरम, एसएसपी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें